Ranchi: भाजपा नेता सिकंदर कुमार साह BJP leader Sikandar Kumar Sah को झारखंड भाजपा किसान मोर्चा की ओर से दुमका लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने इसकी घोषणा की है। सिकंदर साह दुमका जिले के जरमुंडी थानान्तर्गत हरिपुर गांव के रहने वाले हैं।
सिकंदर साह का भाजपा में काम करने का लंबा राजनीतिक अनुभव है। वे 2003 में भाजपा के पूर्णकालिक बने। 2003 में ही भाजपा राजमहल विधानसभा प्रभारी रहे। इसके बाद 2004 में दुमका लोकसभा प्रभारी बने। 2005 में कोडरमा उपचुनाव में बगोदर विधानसभा का दायित्व रहा। श्री साह की 2005 में जिला संगठन मंत्री के रूप में घोषणा हुई। 2006 में विभाग संगठन मंत्री बने। केंद्र पटना हुआ। करीब 17 वर्षों तक तत्कालीन क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल) ह्रदय नाथ सिंह के निजी सहयोगी के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। श्री साह ने 2019 के दुमका लोकसभा चुनाव में काम किया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now