रांची,11जून । रिम्स अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक मरीज कूद गया। आनन-फानन में उसे रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
रिम्स सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों बरियातू निवासी अरविंद टोप्पो ने अपना गला काट लिया था। उसके बाद उसे आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को मरीज की हालत में सुधार को देखते हुए उसे कांके स्थित मेंटल अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में वह अचानक तीसरे तल्ले से कूद गया। मौके पर पहुंचे बरियातू थाना के एएसआई मारुति नंदन ने बताया कि मरीज मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसे रिम्स से कांके के मेंटल अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन अचानक उसने छलांग लगा दी। इस कारण उसे फिर से रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



