Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने एक लाख 45 हजार 400 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित झारखंड वासियों के लिए कई बड़े एलान किए गए हैं।
रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
मंईया सम्मान योजना के लिए 13,363 करोड़ 35 लाख का प्रावधान।
जमशेदपुर, गुमला तथा साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
रांची के तपोवन मंदिर का विकास किया जाएगा।
जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद एवं देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मॉस कम्युनिकेशन की स्थापना का प्रस्ताव।



