धनबाद: मिस्टर एंड मिस ईस्ट जोन सीजन-1 का ग्रैंड फिनाले रांची में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से प्रतिभागियों ने भाग लिया। धनबाद की तान्या बनर्जी ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर मिस ईस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया।विजेता के रूप में तान्या को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तान्या की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं और उनके परिवार व दोस्तों में खुशी का माहौल है। इस सफलता के पीछे तान्या की तीन वर्षों की मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति रही है। मॉडलिंग के क्षेत्र में तान्या अब तक कई इंडियन और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में एक सीनियर एयर होस्टेस के रूप में कार्यरत हैं। शो में निर्णायक की भूमिका में मुंबई से मिस्टर वर्ल्ड वाइड एवं मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स नील आर्यन और शो के डायरेक्टर ऋषभ सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशेर आलम, प्रीति सिंह, इंदु मिश्रा, रीता मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Previous Articleवज्रपात से बच्चे और 5 बकरियों की मौत
Next Article भारी मात्रा में शराब बरामद



