JAMSHEDPUR : शहर में रविवार सुबह घटना घटी। चलती कार में घरेलू सिलेंडर फटने से कार में मौजूद व्यक्ति जलकर राख हाे गया। पूरी कार आग के गोले में तब्दील हाे गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे और प्रशासन को इस बात की सूचना दी,,मगर कार जल कर राख हुआ वही चालक कंकाल में तब्दील हो गया
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी, वही पुलिस मृतक के पहचान कर ली है जिसका नाम सुनील बताया जा रहा है। घटना मरीन ड्राइव रोड की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सुनील अग्रवाल के रूप में हुई है जो जिया हेरिटेज का रहने वाला था, वही घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डीएसपी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुटी गई है।



