dhanbad : धनबाद सी.बी.एस.ई. 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में अपर्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अत्यंत ही उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अपने स्कूल एवं अपने शहर का गौरव बढ़ाया है।
स्कूल के छात्र “प्रखर रंजन सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर 12वीं में एवं अंजली कुमारी ने 94% अंक प्राप्त कर 10वीं में स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है।
12वीं में आयुषी रानी 94% एवं अभिषेक कुमार 90% ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं साथ ही आठ बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, जिनमें हिमांशु गुप्ता 89%, भास्कर कुमार 88%, हर्षित अग्रवाल 86%, आदेश अग्रवाल और श्रेष्ठा 84%,मो० शरीम 83%, आयुष कुमार 82%, योगेश कुमार 80% आदि प्रमुख है।
10वीं में पाँच बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है जिसमें महिमा 93%, नंदिनी राज 92%, अविका गुप्ता, कृतिका सिंह 91%, आराध्या 90% प्रमुख हैं। 15 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जिनमें सजनी कुमारी, श्रेयसी कुमारी, अंकिता प्रमाणिक, अनामिका, सौरभ चक्रवर्ती, अनिर्बन मिश्रा, आकांक्षा महता, पीयूष कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, उन्नति, विशेष मंडल, प्रीत कुमारी, नंदिका, अनिकेत कुमार आदि प्रमुख हैं। बाकी सभी बच्चों ने 10वीं और 12वीं में 60% से 80% के बीच अंक प्राप्त किया।
गत वर्षों की भाँति स्कूल के 10वीं और 12वीं में शत-प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की।
स्कूल के अध्यक्ष टी. के. लाहिडी, प्रबंधक के. के. सिंह, प्राचार्य डॉ० अनुपम नायक एवं सभी शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रदान की।