पूर्वी चंपारण। जिला के हरपुर थाना पुलिस ने आर्केस्ट्रा में हथियार लहराने के वायरल वीडियो के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।
यह भी पढ़े : ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा महिला संवाद कार्यक्रम
गिरफ्तार युवक नाबालिग चिकनी गांव निवासी मौसम कुमार है। शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हरपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आर्केस्ट्रा के दौरान देशी कट्टा के साथ उक्त युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसके बाद इसकी तलाश की जा रही थी। पकड़े गये आरोपित के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



