RANCHI: एयर इंडिया की दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI 9695 सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट गई। फ्लाइट को शाम 6:20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन टेकऑफ के बाद कुछ तकनीकी समस्या आ गई। इसलिए उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। फ्लाइट ने दिल्ली से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी। बता दें, 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाइट को तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली भेजा गया है। तकनीकी खराबी क्या थी, यह अभी पता नहीं चला है। एयर इंडिया ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फ्लाइट सुरक्षित दिल्ली लौट गई।
एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि खराबी क्या थी।
बता दें कि इसके पहले सोमवार को एयर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI 315 में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही इसे वापस हांगकांग लौटना पड़ा था।


