रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन (गुरुजी) से मुलाकात की। गुरुजी इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं।
यह भी पढ़े : आईआईटी पटना और दिल्ली सालभर में देगी 85 पुलों की हेल्थ रिपोर्ट : नितिन नवीन
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राजनीतिक विमर्श और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा संभव है।



