कटकमसांडी। शुक्रवार को मुखिया नूरजहां ने पेलावल दक्षिणी पंचायत के गदोखर रोड व पेलावल मुख्य पथ के अधीनस्थ दुकान, मकान आदि का सैनिटाइज किया। साथ ही कोराना संभावित संक्रमित क्षेत्रों मे ब्रेकेटिंग किया गया। मौके पर मुखिया नूरजहां ने लोगों से मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने व बेवजह घर से बाहर नही निकलने की अपील की। इस मौके पर मुखिया नूरजहां, जिप सदस्य मिस्बाहुल इस्लाम, मुखिया प्रतिनिधि मो सफीक, शाहजादा, मो जावेद, बबलू, मारूज, मो आजाद, मो तुफैल सहित कई ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



