RANCHI: चौधरी धर्मशाला खदगढा रातू रोड रांची में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच पर भाजपा सुखदेव नगर मंडल पूर्व अध्यक्ष स्व. भोला प्रसाद की धर्मपत्नी क्रांति देवी एवं भाजपा के वरिष्ठ कर्यकर्ता शकुंतला देवी उपस्थित थे। उन्हें अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देक़र सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार जायसवाल ने सभी को अंग वस्त्र देकर एवं राकेश चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रमोद कुमार जायसवाल ने अपने वक्तव्य ने कहा कि किसी भी संगठन की कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं। इन्हीं के कार्यों से संगठन एक ऊंचाई तक पहुंचती है। आज जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने अपना तन मन धन देक़र भारतीय जनता पार्टी को उच्चतम शिखर पर पहुंचाया है यह हम सब को दिख रहा है। सभा को संबोधित करते हुए राकेश चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ता आज भी जोश में हैं, यह संगठन का प्रभाव है। इस कारण आज भी पार्टी एक भरा पूरा परिवार नजर आता है। कार्यकर्ता एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देने के लिए तैयार रहते हैं।
सनातन धर्म के प्रहरी शंकर प्रसाद ने कहा कि आज सनातन धर्म को ऊंचाई में पहुंचाने का श्रेय विभिन्न सामाजिक संगठनों को जाता है। इन्होंने सनातन समाज की एकता पर काफी जोर दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद कुमार जायसवाल सामाजिक कार्यकर्ता एवं राकेश चौधरी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री राम लाल दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक अशोक चौधरी, विश्वनाथ नर्सरिया श्री श्याम मित्र मंडल रांची श्री श्याम मंदिर हरमू रांची,निर्भय सिंह पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर, डॉ रविंद्र प्रसाद, मनोज अग्रवाल,अशोक भागलपुरिया,राधा कुमारी, संजय माहुरी, विमल चौधरी, प्रदीप महतो,आनंद नाथ तिवारी, राजा सिंह, सतीश पांडे,जितेंद्र पहलवान,राज श्रीवास्तव,अमित सिंह,संतोष कुमार,मंजू चौरसिया,कुंदन राम माली टोला,चंदन राम बंसी चौक, किरण देवी नारी सेना हिन्दपीढ़ी,सुधा देवी, बीना देवी,तारा देवी,सुमित वर्मा,विनोद चौधरी,,अरविंद जैसवाल, योगेश राम शोभा समिति गुदडी पवन कुमार कर्बला चौक श्री महावीर मंडल,रंजय वर्मा कांटा टोली, बलराम जयसवाल, आत्माराम दुबे,संजय चौधरी,प्रमोद सिंह कटहल मोड़, मुकेश सिंह कटहल मोड़ और विमल चौधरी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार सिंह ने किया।