धनबाद: हिन्दू जागरण मंच द्वारा झरिया स्थित श्याम मंदिर परिसर में अखंड भारत स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक किशोर झा ने किया। मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच झारखंड के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा जी ने कहा कि अखंड भारत सिर्फ हमारा सपना ही नहीं वरण आँखों में तैरता हुआ जीवंत ज्वाला है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि हमारे नजरों में तैरता हुआ जीवंत ज्वाला है। एक दिन अखंड भारत हम लेकर रहेंगे। सिंधु से रावी तट सबकुछ हमारा है। हमारे भारतभूमि का अभिन्न अंग है। देश के बंटवारे का दर्द हम कभी भी भूल नहीं सकते क्योंकि स्वतन्त्रता काल खंड में लाखों लोगों ने अपने जान दंगों में गँवाया है। एक मूर्खतापूर्ण निर्णय ने ना जाने कितने मांग के सिंदूर उजाड़ दिए। कितने माँ के कोख सुनी हो गई। जबतक अखंड भारत में भगवा नहीं लहराएगा तब तक स्वतन्त्रता के कोई मायने नहीं। इसलिए हम सबने ठाना है हमें अखंड भारत बनाना है।
यह भी पढ़े : योगी सरकार में बढ़ा सिख गौरव का सम्मान, सनातन परंपरा से जुड़ा नया आयाम
भारत हमारे लिए सिर्फ भूमि का एक टुकड़ा भर नहीं है बल्कि ये देव भूमि है, हमारे लिए हमारा राष्ट्र ही हमारा प्राण है। भगवान राम ने रावण को मारकर, लंका को मिट्टी में मिलाकर धर्म की स्थापना की थी। भगवान कृष्ण ने कंस को मारकर और पांडव का साथ देकर धर्म की स्थापना की थी। हम सबको धर्म का साथ देना चाहिए। स्वामी विवेकानंद कहा करते थे अगले सदी तक सिर्फ राष्ट्र की पूजा करो, राष्ट्र ही तुम्हारा भगवान है। यदि राष्ट्र की सीमाएँ सुरक्षित रहीं तभी हमारे गीता रामायण वेद पुराण और धर्म की रक्षा हो सकेगी। इसीलिए राष्ट्र ही हमारे लिए पहला धर्म है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सफलता ने दुश्मनों को नाक रगड़ने के लिए विवश कर दिया है। आज साबित हो गया है नरेन्द्र मोदी के हाथों भारत बिल्कुल सुरक्षित है।
वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, झरिया नगर के संघचालक डी एन पांडेय, धनबाद विभाग सह कार्यवाह पंकज, हिन्दू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक मनोज सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी, राजकुमार अग्रवाल ने भी अखंड भारत पर अपने विचार रखे। मौके पर रौनक चौहान, कुणाल सिंह, करण झा, शिव कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्ता, अवधेश साहू, अजय वर्मा, गिरजा सिंह, अनिल देव, जितेंद्र शर्मा, राज विश्वकर्मा, चंदन गुप्ता, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।