KODARMA : डोमचांच थाना में दिन मंगलवार को 22 वें थाना प्रभारी के रूप में अभिमन्यु कुमार ने पदभार ग्रहण किया है।
तो वहीं जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह बने हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था पर उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिसमें मुख्य रूप से अवैध उत्खनन, अवैध शराब भट्टी पर पुलिस की पैनी नजर होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डोमचांच में अगर किसी भी तरह की परेशानी आम जनों को होती है, तो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। बता दे कि पूर्व थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी पर चालक मंसूर आलम को आत्महत्या का प्रेरित करने का आरोप लगा था जिसके बाद 6 अक्टूबर को चंदवारा थाना मे डोमचांच थाना प्रभारी और जयनगर थाना प्रभारी समेत दो अन्य पुलिसकर्मी के विरोध प्रथमिकी दर्ज हुई थी। ज्ञात हो की मंसूल आलम चंदवारा पुलिस लाइन मे बिगत दिनों मंसूर आलम सल्फास खाकर आत्महत्या किया था. जिसके बाद से एक विडियो तेजी से वायरल हो रही थी जिसमे डोमचांच, जयनगर थाना प्रभारी और सपही पुलिस पिकेट प्रभारी समेत एक जयनगर थाना के एसआई पर पड़तालना का आरोप लगाया था. जिसके बाद मृतक के पत्नी ने प्रथमिकी की दर्ज कराई थी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



