रांची: जे०पी० विचार मंच द्वारा बुधवार को बरियातु रोड में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य तिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मल्लिक ने की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जे०पी० के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित विशिष्ट जनों ने माल्यार्पण किया एवम् दीप प्रज्वलित किया।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को दी सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेत्री उषा पाण्डेय ने भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे समूल खत्म करने की बात कही। झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक निर्देशक व व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय मंत्री प्रेम मित्तल ने जे०पी० को स्मरण करते हुए क्रांति की अलख जगाए रखने की जरूरत बतायी। प्रमोद मिश्रा ने जे०पी० के विचारों पर प्रकाश डाला। लक्ष्मी प्रसाद ने जेपी संग किए कार्यों के संस्मरण सुनाए। सभा को जदयू के प्रांतीय महासचिव संजय कुमार सिंह, अखौरी प्रमोद बिहारी, मनोज कुमार सिन्हा, शैलेश कु. सिन्हा, फूल चंद्र पूरान, यतीन्द्र लाल दास, किसलय किशोर, हितेन्द्र कुमार, अंजु सिंह, लक्ष्मी चौधरी, प्रतिभा सिन्हा, पूनम मल्लिक, बिजय लाल दास ने भी अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन यतीन्द्र लाल दास ने किया।