PATNA : बीते चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों में सबसे बड़े अंतर (59079 वोट) से जीत दर्ज करने के उपलक्ष्य में दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया की ओर से शनिवार को ‘अभिनंदन दीघा’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और आम जनता का अभिनंदन किया जाएगा।
डॉ. चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और घटक दल के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। शुक्रवार की शाम दीघा विधानसभा कार्यालय परिसर में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जगदेव पथ मोड़ से शेखपुरा मोड़ तक नेहरू पथ को भाजपा और घटक दलों के झंडों और बैनरों से पाट दिया गया है। कार्यक्रम स्थल आर्य भवन में मंच और पंडाल तैयार किया गया है। विधायक ने बताया कि समारोह में लगभग पांच हजार लोगों के आने की उम्मीद है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



