खूंटी। खूंटी के युवा शिक्षक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी को राज्य स्तरीय इंडियन एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रांची के रेडिसन ब्लू होटल में बुधवार को आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। लाइट्स इंस्टीट्यूट, खूंटी से जुड़े युवा शिक्षक प्रकाश टूटी ने गुरुवार को बताया कि टूटी को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षा महोत्सव में राज्य भर से शिक्षाविदों, युवा शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़े : राष्ट्र प्रथम’ सिर्फ नारा नहीं संघ का अटूट संकल्प : डॉ सुमन कुमार
आदिवासी समाज से आने वाले युवा शिक्षक प्रकाश टूटी ने सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में जो समर्पण, संघर्ष और नवाचार का परिचय दिया है, वह आज पूरे झारखंड के लिए प्रेरणा बन गया है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें इस सम्मान तक पहुंचाया।
प्रकाश टूटी ने कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे समाज, मेरे विद्यार्थियों और मेरे खूंटी की पहचान है। यह मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है।


