BOKARO : जिलान्तर्गत पिण्ड्राजोरा थानान्तर्गत ग्राम चकोलिया में एक व्यक्ति के द्वारा अपने पत्नी का कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पत्नीहंता विकास कुमार रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांड के आलोक में थाना प्रभारी पिण्ड्राजोरा एवं सशस्त्र बल के साथ ग्राम-चाकुलिया पहुँचकर सूचना का सत्यापन किया गया तो पाया गया कि विकास कुमार पिता शक्तिपद रजवार, ग्राम-चकुलिया थाना-पिण्ड्राजोरा बोकारो के द्वारा अपनी पत्नी शानु देवी उम्र 25 वर्ष की हत्या कर दी गयी है। शव को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर अन्त्य परीक्षण हेतु अनुमंडलीय अस्पताल चास भेजा गया।
उक्त घटित घटना के आलोक में वादिनी मृतिका की मां सवित्री देवी पति गोपाल रजवार, पता-बलाईटांड, कदमटांड थाना-राजगंज, जिला-धनबाद के लिखित आवेदन के आधार पर पिण्ड्राजोरा थाना काण्ड संख्या-42/2026, दिनांक-26.04.2026, धारा-103 (1)/3(5) बीएनएस के तहत काण्ड दर्ज किया गया है तथा संलिप्त अभियुवत विकास कुमार रजवार, पिता शवितपद रजवार ग्राम-चकुलिया थाना-पिण्ड्राजोरा दिनांक-26.04.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अपराध की स्वीकारोवित बयान में बताया कि पत्नी के द्वारा बार-बार माइके जाने की जिद के कारण गुस्सा में कुल्हाड़ी से हत्या किया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी अभियुक्त के निशानदेही पर जप्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी विकास कुमार से घटना में प्रयुवत खून लगा एक कुल्हाड़ी और घटनास्थल से खून लगा बेडशीट बरामद की गई।
छापामारी दल में पुअनि रवि कुमार थाना प्रभारी पिण्ड्राजोरा, दिलीप टूडु, कुणाल किशोर मौर्य, अजय कुमार पासवान, पिण्ड्राजोरा थाना सहित सशस्त्र बल शामिल रहे।
Previous Articleदिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप
Next Article झारखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट



