पटना : बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने रविवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में तीन पीसीसी सड़कों और नाला का उद्घाटन किया।
तेजप्रताप नगर में भगवान प्रसाद के घर से राहुल शर्मा के घर होते हुए आईओसी पाइप लाइन तक 14.98 लाख, गली संख्या 5 में सुभाष यादव के घर से शंकर कुमार के मकान तक 9.14 लाख और प्रमोद पांडेय के घर से गौरव आनंद के मकान तक बनी सड़क की लागत 7.54 लाख रुपए आई है। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक निधि से इनका निर्माण किया गया है। डॉ. चौरसिया ने बताया कि तकरीबन 32 लाख रुपए की लागत से तीनों काम को पूरा किया गया है। तेजप्रताप नगर के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई। लोगों को अब आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। उन्हें जलजमाव से भी निजात मिल गई। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।




