Ranchi : आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के एक आरोपी सैफ का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। बताया जा रहा कि आरोपी कोतवाली थाना के हाजत से फरार हो गया था।
इस बीच RSS दफ्तर पर हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है। ISI से आरोपियों को टास्क मिला था। दोनों आरोपियों पर UAPA की धारा लगेगी।
आरोपियों में दो झारखंड के लोहरदगा के रहने वाले हैं और एक रांची का है।



