Lucknow: अलीगंज के सेक्टर डी में निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। जानकारी के मुताबिक 15 लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। कई लोग कूद कर जन बचाने में घायल हो गये। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।

ये भी पढ़ें: 15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश, शिक्षा माफियाओं पर सरकार का शिकंजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की है। सीएम ने फायर विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।
KGMU के डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि 21-22 लोग अस्पताल लाए गए थे। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 12 पुरुष 3 महिलाएं हैं। आग लगने के दौरान कूदने वाले स्टूडेंट की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, जिसका इलाज जारी है।
जिस कैंपस में आग लगी है, वहां गेमिंड इंडस्ट्री से जुड़े सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाती थी। इमारत में एनिमेशन स्टूडियो भी चल रहा था। आग लगते है बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई।




