सहरसा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को डीबी रोड स्थित पूजा रिसोर्ट में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें बडी संख्या मे नवमी कक्षा से स्नातक स्तर के छात्र छात्रा सम्मलित हुए।इस अवसर पर मुख्य शिक्षक विष्णु कांत मिश्रा के संचालन में योग व्यायाम एवं विकसित भारत निर्माण के लिए युवाओं की टोली के बीच गहन चर्चा आयोजित की गई। वही नगर कार्यवाह श्रवण कुमार के द्वारा शारीरिक योग व्यायाम कराया गया।
यह भी पढ़े : डीयूएसयू चुनाव में अभाविप की जीत पर छपरा के राजेंद्र कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मौके पर सामूहिक गीत जाग रहा है जन गण मन, निश्चित होगा परिवर्तन एवं देश हमें देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखें का गायन किया गया।वही विभाग प्रचारक सुमित कुमार के द्वारा युवाओं को बौद्धिक मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें देश हित में तन मन बुद्धि विवेक से काम करना चाहिए। गलत बुद्धि आने से जीवन दुष्चक्र में फंस जाते हैं। गलत निर्णय व गलत मार्ग मिलने से भाग्य भी बगल हो जाता है। सबको साथ मिलकर साथ चलना निस्वार्थ भाव से काम करना विकसित भारत के लिए जरूरी है।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति इस देश की प्राचीन परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा व्यक्ति को संस्कारित करने में विगत 100 वर्षों से जुड़ा हुआ है। प्रखर देश भक्ति ही सभी समस्याओं का निदान है। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक जब तक देशभक्ति नहीं होगा तब तक देश ना खड़ा हो सकता है ना आत्मनिर्भर बन सकता है और ना ही वह विश्व में श्रेष्ठ हो सकता है। देश भक्ति की भाव को जगाने के लिए आरएसएस तन मन से जुटा हुआ है।
उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में जिले के सभी पंचायत में संघ कार्य खड़ा किया जाएगा। इसके लिए पूर्ण कालीन अल्पकालिक एवं अंशकालीन कार्यकर्ता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जेन जी देश के रीढ है।युवाओं की टोली ही संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तन के विषय में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं।


