देवघर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमवार को देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
यह भी पढ़ें : अरगोड़ा में डिजनीलैंड के प्रारूप पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, 14 फीट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा
कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने किया।
मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसआईआर के बहाने देश के करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि इसका असर आने वाली पीढ़ियों के मतदान अधिकार पर भी पड़ सकता है।
संजय शर्मा ने कहा कि झामुमो इस मुद्दे पर अपना आंदोलन तब तक जारी रखेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की उनकी मांग पूरी नहीं होती। उन्होंने जनाधिकार और मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एसआईआर-2026 से संबंधित मतदाता सूची और नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध है। आयोग के अनुसार मतदाता अपनी जानकारी की जांच कर सकते हैं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार अथवा आपत्ति से संबंधित सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी, सचिव दिनेश्वर किस्कू, महापौर रवि राउत, उप महापौर टिप चटर्जी, वरिष्ठ नेता सुरेश शाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


