दरभंगा। जिले के मनीगाछी प्रखंड में पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से 21 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान कर मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े : एक करोड़ परिवारों को उद्यमी परिवार बनाना है : मुख्यमंत्री
इस अवसर पर बीडीओ ने दिव्यांगजनों से हेलमेट पहनकर तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए ट्राई साइकिल चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैट्री चालित ट्राई साइकिल से दिव्यांगजनों को आवागमन के साथ स्वरोजगार में भी सहायता मिलेगी। इसके बाद बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर सभी लाभुकों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।


