लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को शारदीय नवरात्र के द्वितीय दिवस पर अपने आवास पर प्रातः आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसुनवाई में पधारे जनमानस का स्वागत किया तथा सभी के साथ आत्मीयता से संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
यह भी पढ़े : कील की सेज पर रूपा देवी की साधना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की तथा समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि “जनसेवा ही समाज की उन्नति और खुशहाली का आधार है। सबकी सेवा, सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है।” उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और प्रत्येक नागरिक को न्याय एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आये जनमानस के साथ आत्मीय संवाद किया तथा सभी के प्रति सम्मान एवं सद्भाव व्यक्त किया।


