लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। प्रदेश सरकार ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वह पुलिस महानिदेशक पीएसी के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।
कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में नियुक्ति की जानकारी दी गई है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से अध्यक्ष का पद खाली था।
जनवरी 2029 तक संभालेंगे पद
शासन के आदेश के मुताबिक, आलोक सिंह का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक निर्धारित किया गया है। अब वह प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
गौतमबुद्धनगर के पहले पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं आलोक सिंह
आलोक सिंह को पुलिस सेवा में करीब 30 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह गौतमबुद्धनगर के पहले पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। इसके अलावा मेरठ और कानपुर समेत कई जिलों में पुलिस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
उनकी नियुक्ति के बाद देश के चार प्रमुख भर्ती संस्थानों की कमान आईपीएस अधिकारियों के पास होगी।
Read more : सीएम योगी की दिवंगत मां की अस्थि राख का सरयू में विसर्जन, भरतकुंड में हुई प्रार्थना सभा





