नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह सुरेश (भैय्याजी) जोशी ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संघ नेतृत्व की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि युवा आयु से ही जेटली का सामाजिक, राजनैतिक जीवन शुरु हुआ। आज देश में कई क्षेत्रों में विकास पथ पर चल रहा है, ऐसी घड़ी में उनका योगदान आवश्यक भी था औऱ महत्वपूर्ण भी।
संघ ने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रतिभाशाली, अध्धयनशील नेतृत्वकर्ता श्री अरुण जेटली जी अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर आज श्री प्रभु चरणों में लीन हो गए। सभी परिजन व निकटवर्ती लोग आज हृदय से इस वेदना को अनुभव कर रहे हैं। हम सभी उनकी आत्मा की शांति व सदगति के लिए ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरूण जेटली का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उन्होंने 12 बजकर 07 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे बीते 09 अगस्त से एम्स में भर्ती थे।


