अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थि राख गुरुवार को अयोध्या की सरयू नदी में विसर्जित की गई। भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार से अस्थि कलश लेकर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने संत तुलसीदास घाट के सामने पूरे विधि-विधान से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सरयू नदी में अस्थि राख विसर्जित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे भरतकुंड में शांति पाठ और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
राकेश वर्मा ने बताया कि सरयू में अस्थि राख विसर्जन करना उनकी व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा निर्णय था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या उनके परिवार को नहीं थी।
बता दें कि मुख्यमंत्री की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार की ओर से हरिद्वार में ही अस्थि विसर्जन किया जा चुका है।
Read more : सीएम योगी बोले- भारत के संविधान का असली संरक्षक देश का आम नागरिक है





