धनबाद। धनबाद, बीसीसीएल के वेस्ट मोदी परियोजना में होल करने के क्रम में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें एक मजदूर धर्मदेव महतो की मौत हो गई। वहीं अन्य पांच कर्मचारी सहायक प्रबंधक नवीन मंडल , ब्लास्टिंग अनिल पासवान, ओवरमैन शंकर , किशोर और राजू घायल हो गए। आनन-फानन में केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर है । बताया जाता है कि विस्फोट की घटना उस वक्त घटी जब कोयला उत्पादन के दौरान कर्मचारियों के द्वारा डायनामाइट से विस्फोट लगाने के लिए ड्रिल किए जा रहे थे । डील करने के क्रम में ही विस्फोट हो गया और उसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए । सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल के प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद और कार्मिक निदेशक श्री महापात्र समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों को हालचाल लिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



