लातेहार। बरवाडीह थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस जवान तेजु राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जवान पलामू जिला का रहने वाला है। घटना शुक्रवार शाम की है। जानकारी के अनुसार जवान एक महिला के साथ लगातार दो वर्षों से यौन शोषण करता आ रहा था। शुक्रवार को भी वह महिला के पास आया था। इसी दौरान लोगों ने जवान को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला के बयान पर आरोपी जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



