धनबाद। घनुडीह सीकेडब्ल्यू साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी होने से गार्ड की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार की रात में हुई है. मालगाड़ी के बेपटरी होने से ट्रेन का गार्ड रूम अचानक पटरी से उतर गया. जिससे 40 वर्षीय गार्ड मनीष कुमार नीचे गिर पड़ा. पैर फंसने के कारण कुछ दूरी तक वह रैक के साथ ही घिसटते चला गया. इस हादसा में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में गार्ड को रेल कर्मचारियों के द्वारा पाथरडीह के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें धनबाद के मुख्य रेलवे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





