खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिले के मुरहू निवासी हरिनंदन पाठक के पुत्र प्रवीण पाठक उपाख्य बड़े का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया।
प्रवीण पाठक कृसेंट पार्क स्कूल के संचालक थे। जो अपने स्कूल के काम से अपने बाइक से ही मित्र के कुजू गए हुए थे। और आने के क्रम में ओरमांझी के पास सड़क दुर्घटना हो गई जिससे वे दोनों बूरी तरह घायल हो गए। और राँची ले जाने के क्रम में सड़क पर ही प्रवीण का निधन हो गया। जबकि उनके साथ गए भरत साव का पैर टूट गया है। जिन्हें लोग राँची रिम्स लेकर आ गए।
अपने कृषेन्ट पार्क स्कूल के आवश्यक कार्य से कुजू स्थित स्कूल गए हुए थे। जहाँ से रजिस्ट्रेशन कराते थे। और फिर वहाँ से स्कूल से सम्बंधित आवश्यक कार्य करके लौट रहे थे। उनके चाचा प्रभु पाठक ने बताया कि 41 वर्षीय प्रवीण का एक 09 वर्षीय बेटा और एक 07 बेटी भी है। प्रवीण उनके भाई हरिनंदन पाठक का बेटे हैं। समाचार सुनकर पूरा मुरहू गमगीन हो गया। उनके देहांत का समाचार सुनकर उनके घर पर भीड़ जुटने लग गई। सांसद अर्जुन मुण्डा के प्रखण्ड प्रतिनिधि महेश चौधरी उनके घर पहुंचे। इस दुखद घटना पर खूँटी के पूर्व और रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने दु:ख जताया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now