खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत स्थित उपकारा में आज डालसा खूंटी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। जिसका सदश्य भारत भी है। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ संगठन का प्रादुर्भाव वैश्विक शांति कायम करने के लिए ही बना है। उन्होंने कहा कि मन में शांति लाने से बाहर भी शांति आएगी। क्योंकि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। इससे स्वयं भी बचें और समाज को भी बचाएं।
इस कार्यक्रम में मा न्यायाधीश अमर बावरी ने कहा कि हवा और लाईट से भी अधिक गतिमान आत्मा का है। आत्मा कभी ग़लत कार्य करने से पहले आगाह करता है कि गलत कार्य करने से पहले सबको मना करता है।फिर भी ग़लत कर बैठते हैं । जिसका नतीजा भी ग़लत ही होता है।
कार्यक्रम को समाजसेवी शिशिर महतो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डालसा के पैनल लोयर ममता सिंह कर रही थी। साथ ही धन्यवाद ज्ञापन उपकारा अधिक्षक निशांत बेसरा उर्फ रोबर्ट ने किया। इस कार्यक्रम में कैदी जेल वर्कर आदि अनेक लोग शामिल हुए।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



