रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को खराब हो गई। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तत्काल मां को लेकर बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद रूपी सोरेन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि रूपी सोरेन का फिलहाल जांच जारी, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री पत्नी के साथ हिल व्यू में ही हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



