लोहरदगा: लोहरदगा जिले के भंडरा लड़ाई टंगरा गांव में सोमवार को समूह से बिछड़े हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। इसमें लालमन महतो (60) ,नेहा कुमारी (18) और झालो उरांव (27) की मौत हो गई।
हाथी आने के बाद हुई घटना से प्रभावित गांव एवं आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद हाथी गांव के बगल में स्थित झाड़ी नुमा पतरा में रुका हुआ है। घटना के बाद आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में जमा हो गए हैं।भंडारा बी डी ओ, सीओ, थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। वन विभाग के कर्मी किशोर नंद कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
घटनास्थल पर वन विभाग के कर्मी किशोर नंद कुमार ने कहा कि फिलहाल में हाथी बहुत गुस्सा में है।इसे कहीं ले जाने या भगाने का कोशिश नहीं किया जा सकता है।कहीं भगा कर ले जाने के प्रयास के क्रम में और भी घटना होने की संभावना बनती है। ऐसी परिस्थिति में शाम तक इसे यथावत रहने दिया जाएगा। शाम के बाद रात में हाथी को जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।










