पश्चिमी सिंहभूम। जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा में नक्सलियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगा मोबाइल टावर को पेट्रोल डालकर जला दिया। मौके पर पर्चा छोड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बताया जाता है कि गोइलकेरा थाना अंतर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पाटुंग गांव में एक मोबाइल टावर काम चल रहा था। मंगलवार देर शाम अचानक हथियारबंद नक्सली पाटुंग गांव पहुंचेए जहां मोबाइल टावर लगाया जा रहा था। उसके बाद नक्सलियों ने पेट्रोल डालकर एयरटेल टावर के मशीनों में आग लग दिया।उसके बाद नक्सलियों ने पोस्टर छोड़कर चले गए।
इस घटना में टावर का उपकरण पूरी तरह जल गया है। बताया जाता है कि मोबाइल टावर का काम पूरा कर लिया गया था इसे जल्द ही चालू किया जाना था। लेकिन उससे पहले नक्सलियों ने यह घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दी है।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बुधवार को बताया कि मोबाइल टावर को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली है। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची तो पता चला कि नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर उसे पूरी तरह से तहत नहस कर दिया है।