कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वन्य प्राणी आश्रयणी स्थित लोमचांची (चितरपुर) जंगल से माइका के गैरकानूनी उत्खनन में लिप्त छह जेसीबी और सात ट्रक जब्त किया गया। अवैध खनन की शिकायत पर बुधवार को वन्य प्राणी आश्रयणी के डीएफओ अवनीश चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।