नई दिल्ली : यूपीएससी 2022 की टॉपर ने भले अपना आवासीय ग्रेटर नोएडा यूपी का दिया हो पर उसका घर पटना सिटी है और ननिहाल पटना का गर्दनीबाग है। पिता वायु सेना में अधिकारी हैं परिवार ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट कर चुका है। इशिता किशोर और गरिमा लोहिया इस वर्ष क्रमश नंबर वन नंबर दो के पायदान पर है। यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में बिहारियों का डंका यूं ही नहीं बजता है। ऐसी कई सारी प्रेरक कहानियां भी आपके सामने आने वाली है हौसला बढ़ जाता है जब अभाव में अविरल बिहार के बच्चे सर्वोच्च शिखर पर पहुंचते हैं और उन लाखों लोगों के लिए सपना बन जाते हैं जो उस मंजिल तक पहुंचना चाहते है। 10 वाला रैंक लाने वाले राहुल श्रीवास्तव भी बिहार से ही हैं उनका मूल जिला मुजफ्फरपुर है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



