बोकारो। चास के शिव शक्ति कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद साव की 24 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी को सोमवार की शाम दो मंजिले घर के उपर छत पर टहलने के दौरान बंदरों के झुंड ने दौड़ा दिया। भागने के दौरान युवती छत से गिर गई, जिससे युवती की मौत हो गई।
बंदरों के डर से युवती अपने घर की छत से पड़ोसी के आंगन में गिर गई। इलाज के लिए परिजन बीजीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि कई दिनों से बंदरों का आतंक मुहल्ले में चल रहा है। शाम को लक्ष्मी टहलने के लिए गई थी, दौरान बंदरों ने हमला कर दिया।
Previous Articleचक्रवात ‘बिपरजॉय’ की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा- संवेदनशील स्थानों से सभी की निकासी हो
Next Article पलामू पुलिस लाइन में दो जवानों की मौत



