मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के शुरूआती रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (Zoram People’s Movement) सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट से काफी आगे निकल गई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री तावंलुइया को तुइचांग सीट में जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से हार का सामना करना पड़ा है। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। राज्य में वोटों की गिनती 3 दिसंबर रविवार को होने वाली थी, लेकिन चुनाव आयोग ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी। चुनावों की तारीख बदले जाने की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था और कहा था कि मिजो लोग रविवार के दिन पूरी तरह से पूजा में समर्पित रहते हैं। अब तक के रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट 26 सीटों पर आगे चल रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



