बड़कागांव। विगत 2 वर्षों से बड़कागांव पश्चिमी पंचायत अंतर्गत चोरका नदी पर विशेष प्रमंडल की ओर से कराए जा रहे पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई थी। अखबार में प्रमुखता के साथ छपने के बाद विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता अशोक ने दो कनीय अभियंता के साथ पुल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एवं इस दौरान मैसर्स रामेश्वर कंस्ट्रक्शन के लोगों से पूछताछ की एवं मटेरियल की जांच की इस दौरान कंस्ट्रक्शन को गलत काम कार्य नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। सहायक अभियंता अशोक ने बताया कि पुल निर्माण में कुल 7 पिलर एवं दो अपार्टमेंट बनेंगे कार्य तेजी से की जा रही है। जुलाई माह तक काम पूरा कर लेना है। लॉक डाउन होने के कारण कार्य में लगभग 8 माह का बाधित हुआ है।
ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर उपस्थित लोगों में कनीय अभियंता बजरंग दुबे, संजय भगत के अलावा कई उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now