यह कैसी तरक्की है, जहां लोग आत्महत्या कर रहे हैं : बाबूलाल मरांडी
खूंटी। झारखंड में कहने को तो डबल इंजन की सरकार है, लेकिन पिछले पांच साल में दो दर्जन से ज्यादा लोगो की मौत भुखमरी के कारण हुई है, इसके बाद भी भाजपा कहती है कि देश तरक्की कर रहा है, राज्य में विकास हो रहा है, यह कैसी तरक्की है जहां लोग आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य में बेरोजगारी है, भुखमरी है, पिछड़ापन, बदहाली और अंधकार है। इसके बावजूद भाजपा के लोग विकास की डिंगे हांक रहे हैं। उक्त बातें झामिवो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहीं। मरांडी मंगलवार को झाविमो उम्म्दवार आईडी मार्शल मुंडू के पक्ष मंै चुनाव प्रचार करने तोरपा पहुंचे थे।
उन्होंने सात मिनट 45 सेंकेड के अपने संबोधन में कहा कि पहले गरीबों को राशन मिलता था, लेकिन 11 लाख से अधिक लोगों के राषन कार्ड को रद्द कर दिया गया। ढाई लाख से अधिक लोगों की पेंशन को बंद कर दिया। इसका एक कारण बताया कि आधार से लिंक नहीं हो पाया। आप झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनाइये, जिन गरीबों का राशन कार्ड या पेंशन रद्द है, उनको ऑफिस का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। सरकारी कर्मी आपके घर में आकर बनायेंगे। हमारी सरकार बनेगी, तो झारखंड में कोई भूख से नहीं मरेगा। अगर कोई मरता है, तो उससे संबंधित पदाधिकारी बर्खास्त किये जायेंगे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now