जयपुर : राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मिश्र ने रामनिवास बाग में आयोजित भव्य समारोह में भजन लाल शर्मा को पद और गोपनीयत की शपथ दिलायी। साथ ही दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी उप मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, शपथ ग्रहण से पहले पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन का वादन हुआ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



