Ranchi: रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई. विमान का संपर्क टेकऑफ के कुछ देर बाद ATC से टूट गया था. एयरपोर्ट निदेशक ने हादसे की पुष्टि की है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें जंगलों में राहत कार्य में जुटी हैं. रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की है कि एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गई है. विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया.
विमान ने रांची से भारतीय समयानुसार शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी. कोलकाता (एटीसी) के साथ संपर्क स्थापित करने के बाद, शाम 7:34 बजे विमान का संचार और रडार संपर्क टूट गया. जिला प्रशासन की खोज एवं बचाव टीम घटना स्थल पर मौजूद है और जांच के लिए एएआईबी (AAIB) की टीम रवाना की जा रही है।

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी. घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है.
जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था.
विमान में सवार लोगों के नाम
मरीज संजय कुमार के अलावा अर्चना कुमारी, ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा और विमान पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह सहित कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इस दुखद घटना में सभी की मौत हो गई है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, विमान ने रांची से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते देखा गया, जिसके बाद वह तेज धमाके के साथ करम टांड़ के जंगलों में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी की बात स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। क्योंकि इलाका काफी दुर्गम और जंगली है, इसलिए राहत कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके से जो तस्वीरें और खबरें छनकर आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं।प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचने की कोशिश कर रहा है। घने जंगल और शाम का वक्त होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्राथमिकता शवों को निकालने और मलबे की जांच करने की है।



