रायपुर : छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, औपचारिक घोषणा होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति बना ली गयी है। प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में भाजपा की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


