Ranchi: झारखंड के सरायकेला जिले में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की कटकर मौत हो गयी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली-पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी। इसी बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करते समय सभी लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे कटकर उनकी मौत हो गयी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



