इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से इस्लामाबाद में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के पेशावर में एक रेडियो स्टेशन की इमारत में भी आग लगा दी। वहीं, मियांवाली एयरबेस पर रखे डमी एयरक्राफ्ट को आग के हवाले कर दिया।
आगजनी और तोड़फोड़ को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में धारा 144 लागू कर दी गई है। इमरान को अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



