नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को दिल्ली में राजेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आरपी सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। राय ने कहा कि भाजपा जहां झुग्गी वहां मकान की योजना के साथ दिल्ली के गरीबों के घर का सपना साकार कर रही है। हम केवल वादा नहीं कर रहे हैं, बल्कि पहले से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया है और साल 2022 तक सबके पास पक्के मकान, पक्की सड़कें और लाइट का कनेक्शन होगा।
राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने सरकार आने से पहले दिल्ली के झुग्गी वालों से पक्का मकान देने का वादा किया था, लेकिन जहां झुग्गी वहीं मकान बनाने का कार्य केवल भाजपा ही कर रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



