इंफाल: मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की सुबह एक शक्तिशाली बम विस्फोट किया है। यह विस्फोट जिला मुख्यालय स्थित प्रस्तावित फैशन शो स्थल के निकट शनिवार सुबह करीब छह बजकर छह मिनट पर हुआ। सिने अभिनेत्री सनी लियोनी के होेने वाले कार्यक्रम से पहले इस घटना ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यह कार्यक्रम मणिपुर की बुनाई और खादी के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाउस ऑफ अली की पहल पर आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी रविवार को होने वाले फैशन-शो में शिरकत करेंगी। उनकी राजकीय यात्रा से ठीक पहले बदमाशों ने पूर्वी इंफाल जिला के हप्ता कांगजीबंग मैदान में विस्फोट किया। पुलिस का मानना है कि किसी प्रतिबंधित संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। सदर पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। उल्लेखनीय है कि गत 25 जनवरी को भी मणिपुर के उखरूल जिला मुख्यालय के कम्युनिटी सर्किल (गांधी चौक) इलाके में शाम करीब 5:00 बजे हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक महिला समेत तीन राहगीर घायल हो गए थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now