NEW DELHI: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शनिवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप से दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के मुताबिक भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप का केंद्र धरती की सतह से अत्यधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान समेत कई देशों में महसूस किए गए।
दिल्ली-NCR में भी कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।



