RANCHI: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को प्रत्याशी बनाएं जाने के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के तेवर तल्ख़ हो गए है। आज पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के ऊपर जेएमएम कार्यकर्ताओ की भावनाओ को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के लिए हमसे निवेदन कर सकती थी, मगर निर्णय लेने का अधिकार हमारा था। एकतरफा निर्णय लेकर कांग्रेस ने झामुमो कार्यकर्ताओ की भावनाओ को ठेस पहुंचाया है। सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 9 सीटें दी, मगर बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झामुमो को पांच सीटें भी नहीं दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



